फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Orange alert of Rainfall in Seven Districts Known Dehradun Weather News in Hindi

Uttarakhand Weather: मैदानी इलाकों में हुई बारिश, एक स्टेट हाईवे समेत 51 सड़कें बंद

Wed, 28 Jun 2023 10:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Jun 2023 10:24 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूक रूककर हो रही बारिश के साथ सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Orange alert of Rainfall in Seven Districts Known Dehradun Weather News in Hindi
भूस्खलन से रास्ता बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज बुधवार को भी मौसम बिगड़ा रहा। पहाड़ी इलाकों में जहां बादल छाए रहे वहीं, राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी इलाकों में रिमझिम बारिश हुई। वहीं, मौसम  विभाग ने रात में भी नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक हुई बारिश, नैनीताल-किलबरी मार्ग धंसा, प्रदेश में 59 सड़कें बंद
विज्ञापन


अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक स्टेट हाईवे समेत 51 सड़कें बंद

प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही सड़कों के बंद होने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में रूक रूककर हो रही बारिश के साथ सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे 51 सड़कें बंद हो गईं।

लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि बुधवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश एक स्टेट हाईवे, एक मुख्य जिला मार्ग, 20 ग्रामीण सड़कें और पीएमजीएसवाई की 29 सड़कें बंद हैं। बुधवार को सड़कों को खोलने के काम में 42 जेसीबी मशीनों को लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed