फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Update Winds changed the weather in mountains heat in the plains

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में हवाओं ने बदला मौसम, मैदानों में तपिश, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मिजाज

Sat, 17 May 2025 02:49 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 17 May 2025 02:49 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Update Winds changed the weather in mountains heat in the plains
उत्तराखंड मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के चलने से एक बार फिर मौसम बदल गया है। जबकि, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से बढ़ी तपिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन


आज (शनिवार) के मौसम की बात करें तो पर्वतीय जिलों के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

जबकि, इन जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के भी आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बदले पैटर्न की वजह से इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Kedarnath Helicopter Crash:  लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, मरीज को लेने ऋषिकेश से आ रहा था धाम

सुबह राहत, दिन की धूप ने किया परेशान

राजधानी दून में शुक्रवार की सुबह बादल छाए रहने और हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। जबकि, करीब 12 बजे के बाद आसमान खुला तो चटक धूप ने परेशान किया। दोपहर बाद तापमान बढ़ा तो गर्म हवाओं ने भी मुश्किल बढ़ाई। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 36.5 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 22.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed