फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather news update : rainfall and snowfall alert from 14th february

उत्तराखंड: 14 फरवरी से करवट बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 12 Feb 2021 10:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather news update : rainfall and snowfall alert from 14th february
बारिश - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 14 फरवरी से मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से लगातार तीन दिन तक गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। 14 से 16 फरवरी तक गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ व अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन


जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहा कि शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शुक्रवार को बादलों ने डाला डेरा
मौसम का मिजाज शुक्रवार को फिर बदल गया और ठंड का एहसास हुआ। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। 

शुक्रवार सुबह से चटख धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश ने गर्मी का एहसास कराया। दोपहर बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। धूप हल्की पड़ने से ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.2 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed