फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Today: Very Heavy Rainfall Yellow alert in four hill districts

Uttarakhand Weather: चार पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, प्रदेश में 146 सड़कें बंद

Wed, 27 Jul 2022 10:10 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jul 2022 10:10 AM IST
सार

उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Very Heavy Rainfall Yellow alert in four hill districts
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में आज बुधवार को मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए हैं तो कहीं पर हल्की बारिश से दिन की शुरुआत हुई। वहीं, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, भारी बारिश को देखते हुए सरकार, शासन, जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने की जरूरत है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उपरोक्त चारों जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


इन जिलों में अत्यंत भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ही बारिश होने की संभावना है। हालांकि, भारी बारिश की संभावना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कुल 146 सड़कें बंद, मंगलवार को 54 सड़कें खोलीं गई

शासन की ओर से मानसून अवधि के दौरान विभागों को अलर्ट पर रहने के साथ ही प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत प्रमुख तौर पर लोनिवि, बिजली, पानी, सिंचाई इत्यादि की प्रतिदिन की रिपोर्टिंग सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को की जा रही है। ऊर्जा निगम और पेयजल निगम की ओर से प्रदेशभर में आपूर्ति सुचारु रहने के दावे किए गए हैं। 


लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 272 मशीनों की मदद से 54 सड़कों को खोलने का काम किया गया, जबकि 146 सड़कें अब भी बंद हैं। इसमें 13 स्टेट हाईवे, पांच मुख्य जिला मार्ग, चार अन्य जिला मार्ग, 53 ग्रामीण सड़कें और 71 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं। इस मानसून अवधि में अब तक बंद हुईं कुल 1571 सड़कों में से 1428 सड़कों को खोला जा चुका है। 

वहीं, ऊर्जा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकतर जिलों में विद्युत आपूर्ति सुचारु है। केवल पिथौरागढ़ एवं उत्तरकाशी के कुछ गांवों जैसे हुनेरा, पमस्यारी, शेराघाट, चौना पटल में विद्युत व्यवस्था को बहाल किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के कुल 62 गांवों में विद्युत व्यवस्था बाधित हुई थी, इनमें 43 गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। 
पेयजल निगम की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मानसून अवधि में 15 जून से अब तक कुल 65 योजनाओं में अतिवृष्टि एवं आपदा के कारण अवरोध पैदा हुआ था। इन्हें अब सुचारु कर दिया गया है। वर्तमान में राज्य में कोई भी पेयजल योजना बाधित नहीं है। आपदा की स्थिति में विभिन्न शाखाओं में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 71 विभागीय टैंकर उपलब्ध हैं, जबकि 219 टैंकर किराये पर लेने के लिए चिह्नित किए गए हैं। इसके अलावा कुल 489 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, सभी सुचारु कर दिया गया है।


उधर, एसडीआरएफ ने बीते 24 घंटे में बदरीनाथ से आगे वसुधारा के पास लापता तीन युवकों को पुलिस के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, पिथौरागढ़ की जाकुला नदी में एक व्यक्ति के बहने की सूचना पर टीम की ओर से संभावित स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है। हरिद्वार में दो लोगों के डूबने की सूचना थी, लेकिन सर्चिंग रिपोर्ट शून्य रही। वहीं, सतपुली में एक व्यक्ति के नदी में डूबने की घटना पर टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed