{"_id":"647ea98b35ce1d96e50be0b4","slug":"uttarakhand-weather-news-today-rainfall-expected-in-hilly-areas-2023-06-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: टिहरी और उत्तरकाशी में हल्की बारिश से मिली राहत, मैदानी इलाकों में गर्मी ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: टिहरी और उत्तरकाशी में हल्की बारिश से मिली राहत, मैदानी इलाकों में गर्मी ने किया परेशान
Tue, 06 Jun 2023 09:13 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:13 AM IST
सार
Uttarakhand Weather News: छह जून के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ही कुछ दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। टिहरी में झमाझम बारिश हुई। वहीं, उत्तरकाशी में भी बादल छाए रहने से गर्मी ने राहत दी। उधर, मैदानी इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर देर शाम को तेज गर्जन व बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह जून के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ही कुछ दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
Hemkund Sahib: ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में 40 फीट नीचे दबा मिला कमलजीत कौर का शव, देखकर बिलख पड़े परिजन
Trending Videos
देरी से आएगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 15 जून तक प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बार उत्तराखंड में मानसून चार-पांच दिन देरी से आएगा।