{"_id":"64590eff8fe69165bc0b831a","slug":"uttarakhand-weather-news-today-rainfall-expected-in-five-districts-2023-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: बदला मौसम का मिजाज, मसूरी में झमाझम बारिश, गिरे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: बदला मौसम का मिजाज, मसूरी में झमाझम बारिश, गिरे ओले
Tue, 09 May 2023 02:54 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 May 2023 02:54 PM IST
सार
Uttarakhand Weather Update Today: आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मसूरी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में तड़के से हो रही बरिश भी दिन चढ़ने के साथ रुक गई। लेकिन दोपहर करीब दो बजे फिर मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। वहीं, शहर में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Hemkund Sahib: 10 फीट बर्फ से ढका हेमकुंड साहिब, इस बार बर्फीली गलियों से गुजरेंगे यात्री, तस्वीरें
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। 10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।