Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: After Vigilance and CBI Now ED tightens its grip on former DFO Kishanchand for money laundering

Uttarakhand: विजिलेंस और सीबीआई के बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

Tue, 20 May 2025 09:21 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 May 2025 09:21 PM IST
सार

पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान और अनियमितताओं के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस ने पूर्व डीएफओ किशन चंद समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस ने किशनचंद को गिरफ्तार भी किया था।

विज्ञापन
Uttarakhand: After Vigilance and CBI Now ED tightens its grip on former DFO Kishanchand for money laundering
ईडी - फोटो : ANI

विस्तार

विजिलेंस और सीबीआई के बाद अब पाखरो रेंज से जुड़े पूर्व डीएफओ किशनचंद व उनके करीबियों ने ईडी ने भी शिकंजा कसा है। धन शोधन (मनी लॉन्डि्रंग) के आरोप में ईडी ने किशनचंद, उनकी पत्नी, स्टोन क्रशन और चंद के एक फाउंडेशन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। विशेष धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए एक्ट) कोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 23 मई को होगी।

विज्ञापन


बता दें कि पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान और अनियमितताओं के मामले में वर्ष 2022 में विजिलेंस ने पूर्व डीएफओ किशन चंद समेत कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। विजिलेंस ने किशनचंद को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की जा चुकी थी। इसी बीच सितंबर 2023 में हाईकोर्ट में इस मामले को उठाया गया। हाईकोर्ट ने प्रकरण की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश सरकार को दिए थे।
विज्ञापन


Kotdwar Crime: भूमि विवाद में युवक ने खोया आपा, रॉड से किया हमला, ताई की मौत, ताऊ की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस ने जांच से संबंधित सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए। इसके आधार पर सीबीआई ने जांच की और किशनचंद समेत पांच पूर्व व वर्तमान अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति शासन से मांगी थी।

Trending Videos

इसी बीच मामले में ईडी भी धन शोधन की जांच कर रही थी। इसे लेकर ईडी की देहरादून शाखा में एक मुकदमा दर्ज किया गया। करीब दो साल की जांच के बाद ईडी की ओर से किशनचंद, उनकी पत्नी बृज रानी उर्फ बृज रानी सिंह उर्फ राज रानी, युगेंद्र कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेंद्र सिंह, मैसर्स कुमार स्टोन क्रशर और बृज फाउंडेशन के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। बृज फाउंडेशन किशनचंद दंपती का ही बताया जा रहा है। इस मामले में बड़े पैमाने पर धन शोधन की पुष्टि हुई है। मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 मई की तिथि नियत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed