फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Today: Cold Day Condition Alert in All Districts

Uttarakhand Weather Today: बुधवार को भी अधिकतर इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, पड़ रही कड़ाके की ठंड

Wed, 06 Jan 2021 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Cold Day Condition Alert in All Districts
बर्फबारी के बाद पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड पिछले तीन दिनों से बढ़ी ठंड से बुधवार को भी राहत मिल रही है। उत्तराखंड के लगभग अधिकतर इलाकों में बुधवार को भी बारिश जारी है। वहीं आज तड़के राजधानी देहरादून में गरज के साथ बारिश हुई। सुबह दस बजे बाद अचानक देहरादून में मूसलाधार बारिश होने लगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Weather Today: उत्तराखंड की वादियों में बिछी बर्फ की सफेद चादर, तस्वीरों में देखें जन्नत सा नजारा...
विज्ञापन


चारधाम, औली सहित राज्य की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। आज भी यहां बर्फबारी हुई है। राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी खूब बर्फबारी हो रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं।

बुधवार को पर्वतीय इलाकों में हिमपात और मैदानी इलाकों में घना कोहरा रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने शीत दिवस की भी चेतावनी जारी की है। वहीं, मंगलवार को देहरादून में सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश से ठिठुरन रही।



मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के अनेक इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व पिथौरागढ़ में हिमपात होने की संभावना है। हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर (यूएसनगर) व अन्य मैदानी इलाकों में घना कोहरा रह सकता है।

प्रदेशभर में अगले एक-दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में अगले एक-दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। देहरादून में भी बादल छाए रहेंगे।

अधिकतम 19 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। वहीं मंगलवार को शहर में सुबह से बादल छाए रहे। दिनभर धूप गायब रही। रुक-रुककर लगातार बारिश होती रही। इस दौरान पारा भी लुढ़कता रहा। अधिकतम 18.5 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।


बर्फबारी नहीं होने से मसूरी पहुंचे सैलानी मायूस
पिछले चार दिनों से मसूरी में धूप नहीं निकली है। बारिश और घने कोहरे की वजह से कड़ाके की ठंड है। धनोल्टी-बुरांशखंडा और कैंपटी क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप जारी है। इसके बावजूद बर्फबारी कुछ खास नहीं हुई है। ऐसे में बर्फबारी का लुत्फ उठाने मसूरी-धनोल्टी पहुंचे सैलानियों में मायूसी है। 

शहर में चार दिनों से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। बारिश और कोहरे से स्थानीय लोग परेशान हैं। बारिश से पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। शहर में आए सैलानी वादियों का लुत्फ ले रहे हैं, लेकिन बर्फबारी न होने का मलाल लिए वापस लौटने को मजबूर हैं। मसूरी की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है, लेकिन नीचे के हिस्से में सिर्फ बर्फ की फुहारें ही पड़ीं। मसूरी पहुंचे सैलानियों का कहना है कि बर्फ  पड़ने की उम्मीद में कई दिनों से रुके हैं। हालांकि माल रोड, लालटिब्बा आदि क्षेत्रों में वादियों की लुत्फ ले रहे हैं। मेरठ से आए सैलानी सुमित ने कहा कि मसूरी में बर्फ बारी देखने के लिए आए हैं, लेकिन बर्फबारी न होने से थोड़ी मायूसी है। कड़ाके की ठंड के बीच बर्फबारी का अलग ही मजा है। 

वहीं पर्यटक स्थल धनोल्टी और बुरांशखंडा क्षेत्र भी बारिश और कोहरे की गिरफ्त में है। बुधवार को बुरांशखंडा में हल्के बर्फ  फौव्वारे पड़े, लेकिन तेज बारिश के चलते बर्फ जल्दी पिघल गई। इससे क्षेत्र में शीतलहर बढ़ गई है। वहीं बर्फबारी का लुत्फ उठाने की आस लगाए सैलानी मायूस रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed