{"_id":"64d1e1a9d7fbc7c6a005022b","slug":"uttarakhand-weather-news-rain-of-stones-on-yamunotri-highway-after-landslide-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: यमुनोत्री हाईवे पर पत्थरों की बरसात, ओजरी-डाबरकोट में सात घंटे बाद खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: यमुनोत्री हाईवे पर पत्थरों की बरसात, ओजरी-डाबरकोट में सात घंटे बाद खुला रास्ता
Tue, 08 Aug 2023 12:09 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:09 PM IST
सार
Uttarakhand Weather News: जेसीबी ऑपरेटर ने भागकर जान बचाई। जेसीबी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी-डाबरकोट में पहाड़ी से मलबा गिरने से दोपहर करीब 12 बजे बंद हो गया था। एनएच विभाग ने मलबा हटाकर शाम करीब सात बजे यातायात बहाल किया। भूस्खलन के दौरान हाईवे से गुजर रहा टैंपो ट्रैवल्स चालक बाल-बाल बचा। वहीं मलबा हटा रहे जेसीबी ऑपरेटर ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर को खुले मौसम के बीच ओजरी-डाबरकोट में पहाड़ी से यमुनोत्री हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा गिर गया। इस दौरान हाईवे से गुजर रहा एक टैंपो ट्रैवल्स मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। भूस्खलन रुकने के बाद एनएच विभाग की जेसीबी ने मलबा हटाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
जेसीबी ऑपरेटर ने भागकर जान बचाई। जेसीबी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। ओजरी-डाबरकोट में हाईवे बंद होने से यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी के करीब 10 गांवों का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। हालांकि शाम करीब सात बजे सात घंटे बाद एनएच विभाग की जेसीबी ने मलबा हटाकर आवाजाही सुचारू की।
विज्ञापन
कोटद्वार में मलबे में दबा स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार में मलबे में दबा स्कूल
कोटद्वार के दुगड्डा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जखमोला ख्वाल में सोमवार देर रात भारी भूस्खलन हो गया। इसके चलते एक स्कूल मलबे में दब गया। उपखंड अधिकारी अमित चंद ने बताया कि स्कूल का आधे से ज्यादा हिस्सा मलबे में धंस गया है। इसके चलते बच्चों की छुट्टी रखी गई है। बुधवार से गांव के पंचायत घर में पढ़ाई शुरू की जाएगी।