फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Pre monsoon rainfall Orange Alert today

Dehradun Weather: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर भरा पानी, दिनभर जाम से परेशानी, तीन डिग्री गिरा दून का तापमान

Thu, 22 Jun 2023 11:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Jun 2023 11:32 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Pre-Monsoon Rainfall Today: 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather  News Pre monsoon rainfall Orange Alert today
देहरादून में बारिश के बाद आफत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में तड़के से शुरू हुई मुसलाधार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इससे सड़कों पर लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से देहरादून में अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 33.8 डिग्री पहुंच गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। तड़के चार बजे से रुक-रुककर दोपहर एक बजे तक बारिश होती रही। दस बजे के करीब हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। राजपुर रोड से लेकर कैनाल रोड चौक, दिलाराम चौक, बहल चौक, एस्लेहॉल चौक, रेलवे स्टेशन चौक, लेंसडाैन चौक, प्रिंस चौक, बल्लीवाला चौक, धर्मपुर चौक, आराघर चौक, माजरा चौक, आईएसबीटी समेत कई जगह जलभराव हुआ।
विज्ञापन


जलभराव में कुछ जगह वाहन बंद होने से जाम की समस्या ने भी लोगों को खूब सताया। करीब दोपहर एक बजे बारिश रुकी तो लोगों को राहत मिली, इस दौरान कुछ देर के लिए उमस भरी गर्मी ने भी सताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मानसून से पहले सरकार ने शुरू की तैयारी, जोशीमठ में बना संयुक्त कंट्रोल रूम


खोदी सड़कों से दोगुनी हुई समस्या
शहर की कई सड़कों को स्मार्ट सिटी के कार्याें के लिए खोदा गया है। मूसलाधार बारिश के चलते इन सड़कों पर कीचड़ हो गया और लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई। खासकर दोपहिया वाहनों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी से पहले सड़क को स्मार्ट सिटी के कार्याें के लिए खोदा गया है। ऐसे ही दिलाराम चौक के आसपास भी सड़क की किनारे खोदा गया है। चकराता रोड, आईएसबीटी सहित विभिन्न कॉलोनियों में भी खोदाई के चलते सड़क पर कीचड़ हो गया।

करनपुर में औसत से ज्यादा बरसे मेघ
दून जिले के करनपुर में बृहस्पतिवार को 52 एमएम बारिश हुई, जो औसत बारिश से अधिक है। दून में औसत बारिश का आंकड़ा 15.6 से 64.4 एमएम है। जबकि, मोहकमपुर में 41 एमएम बारिश हुई। सबसे कम आशारोड़ी में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed