फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News possibility of light rain in some areas read more Updates in hindi

Uttarakhand Weather: गर्म हवाओं ने किया बेहाल, आज राहत के आसार, 40 से 50 किमी प्रति घंटे हवाएं चलने की चेतावनी

Thu, 15 Jun 2023 06:04 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 15 Jun 2023 06:04 AM IST
सार

प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलता दूभर किया है, लेकिन आज कुछ राहत मिलने के आसार है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News possibility of light rain in some areas read more Updates in hindi
उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के साथ गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। बृहस्पतिवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों में हल्की-मध्यम, गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


दून में भी कुछ स्थानों पर रात के समय हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। साथ ही प्रदेशभर में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलता दूभर किया है। कूलर-पंखे से भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। लोग गर्मी से राहत के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं। बृहस्पतिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ चमकेगी आकाशीय बिजली 
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जनपदों के हल्की से मध्यम और गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...असमानता से लड़ने में मिलेगी मदद: देसाई बोलीं- प्रदेश में समान नागरिक संहिता सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करेगी

देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप तक बादल छा रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में शाम और रात के समय हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। दून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed