{"_id":"6440d5352b14b488c60ee437","slug":"uttarakhand-weather-news-heavy-rains-alert-today-weather-increased-concern-of-farmers-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, जिन रास्तों से हटाई थी वहां पर फिर से जम गई बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: चारधाम यात्रा से पहले बर्फबारी ने बढ़ाई मुसीबत, जिन रास्तों से हटाई थी वहां पर फिर से जम गई बर्फ
Thu, 20 Apr 2023 10:21 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:21 PM IST
सार
केदारनाथ धाम में भी दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ में एक फीट, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में करीब डेढ़-डेढ़ फीट बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों में बुधवार शाम से बिगड़ा मौसम का मिजाज बृहस्पतिवार को भी खराब रहा। चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी, नीती और माणा घाटी में ताजी बर्फ गिरी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में भी दिनभर रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही। बदरीनाथ में एक फीट, हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में करीब डेढ़-डेढ़ फीट बर्फबारी हुई। बदरी-केदार में बर्फबारी से यात्रा तैयारियां प्रभावित हुईं हैं। जिन रास्तों से बर्फ हटाई गई थी, वहां फिर से बर्फ जम गई है। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में महायोजना के काम भी रुक गए हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: भारी बर्फबारी से आफत, तवाघाट लिपुलेख मार्ग पर खंगला नाला के पास टूटा ग्लेशियर
विज्ञापन
पैदल मार्ग लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ से पट गया है। माणा गांव भी बर्फ से ढक गया है। नीती घाटी में भी मलारी से आगे बर्फ जम गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि बर्फ के कारण बदरी-केदार के कार्यों पर व्यापक असर पड़ा है।