Uttarakhand Weather: भारी बारिश की चेतावनी, गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे समेत 275 सड़कें बंद
Uttarakhand Weather Update: आज प्रदेशभर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूरे कुमाऊं मंडल में आज मंगलवार को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के कई इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों सहित पूरे गढ़वाल में भी में बारिश का यलो अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 18 जुलाई को प्रदेशभर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। कुछ इलाकों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की बौछार वाली बारिश होने के आसार हैं। 19 जुलाई को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि आपदा की स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनी हुई है। सभी जिलों के लोगों से भी बात हुई है। सभी अलर्ट मोड में हैं।
#WATCH आपदा की स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनी हुई है। सभी जिलों को लोगों से भी बात हुई है। सभी अलर्ट मोड में हैं। सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं: आपदा परिचालन केंद्र के दौरे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देहरादून pic.twitter.com/ukr31lrbcC
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 18, 2023
Kotdwar: मंदिर में जलाभिषेक करने गई युवती और किशोरी स्नान करते समय मधुगंगा नदी में बहीं, दोनों की मौत
गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद, बदरीनाथ हाईवे खुला
वहीं, सुबह बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे झरझर गार्ड के पास मलबा आने से बंद हो गया। साथ ही गंगोत्री हाईवे मनेरी डैम के पास मलबा आने से बंद है। उधर, भटवाड़ी विकासखंड के जखोल गांव में बरसाती नाला उफान पर आने और भूसखलन से खेती को नुकसान हुआ है। वहीं, एक टैंपो पलटकर गहरी खाई में जा गिरा। उधर, बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग और छिनका में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से बाधित हो गया था। हाईवे के दोनों और तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों के वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी। सुबह 11 बजे खोल दिया गया।
#WATCH | Uttarkashi, Uttarakhand | A tempo vehicle overturns while trying to cross a road full of debris due to a landslide. Yamunotri National Highway comes to a standstill near Jhar-Jhar Gad. JCB deployed on the spot to clear the highway.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 18, 2023
District disaster management officer,… pic.twitter.com/ie1o4qZyME
275 सड़कें अब भी बंद
प्रदेश में भारी बारिश के बाद बंद हुई सड़कों को खोलने के लिए सोमवार को 232 जेसीबी मशीनों को लगाया गया, लेकिन पूरे दिन की मेहनत के बाद 100 सड़कों को खोलने में ही कामयाबी मिल पाई। अभी भी 275 सड़कें बंद हैं।
लोनिवि की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में 263 सड़कें एक दिन पहले से बंद थीं। सोमवार को 112 सड़कें और बंद हुईं। कुल 375 बंद सड़कों में से सोमवार शाम तक सौ सड़कों को ही खोला जा सका था। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि प्रदेश में नौ स्टेट हाईवे, छह मुख्य जिला मार्ग, चार जिला मार्ग, 128 ग्रामीण सड़कें और 128 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
आपदा में राहत बचाव कार्य के लिए गढ़वाल व कुमाऊं में हेलिकॉप्टर तैनात
प्रदेश सरकार ने मानसून सीजन में आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्यों के लिए गढ़वाल और कुमाऊं में हेलिकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं। बीते दिनों कुमाऊं क्षेत्र के बुंदी गांव से गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को हेलिकॉप्टर से पिथौरागढ़ पहुंचाया गया। जबकि हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री व दवाइयां पहुंचाई गई।
बरसात के मौसम में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए सरकार ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में राहत व बचाव कार्यों के लिए हेलिकॉप्टर तैनात कर दिए हैं। इन हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल आपदा के समय घायलों और फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने, प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री ले जाने के लिए किया जाएगा।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के संचालन प्रभारी समीर सिंह ने बताया कि 13 व 14 जुलाई को प्रदेश में हुई भारी बारिश में हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है। कुमाऊं क्षेत्र में बुंदी गांव से एक बीमार व्यक्ति को हायर सेंटर पहुंचाया गया। जबकि हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर से राहत सामग्री व दवाइयों के पैकेट वितरित किए गए।