फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather news Feeling Like February in May Haridwar coldest in four decades

Haridwar Weather: मई में फरवरी का अहसास...एसी-कूलर बंद, चार दशकों में सबसे ठंडा रहा हरिद्वार

Tue, 02 May 2023 02:58 PM IST
अलका त्यागी निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार
निशांत खनी, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 May 2023 02:58 PM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से आगामी एक-दो दिनों तक बूंदाबांदी होगी। दो दिनों में बारिश अधिक हुई तो इसका भी रिकार्ड बनने के आसार हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather news Feeling Like February in May Haridwar coldest in four decades
हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेमौसम बारिश ने हरिद्वार में मई माह की शुरुआत में ठंड का नया रिकॉर्ड बना दिया है। 22 मिलीमीटर बारिश होने से अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 1981 के बाद पहली बार इतनी गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के हिसाब से आगामी एक-दो दिनों तक बूंदाबांदी होगी। दो दिनों में बारिश अधिक हुई तो इसका भी रिकार्ड बनने के आसार हैं। तापमान गिरने से कूलर बंद हो गए हैं। पंखों की स्पीड भी कम हो गई है। आमतौर पर मई माह की शुरुआत में हरिद्वार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से न्यूनतम 26 डिग्री तक रहता है।
विज्ञापन


Uttarakhand: पांच मई तक बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में बारिश से बढ़ी ठिठुरन
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में सबसे अधिक गर्मी होने पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 से 28 डिग्री तक रहता है। जुलाई में मानसून की बारिश होने पर अधिकतम तापमान गिरकर 34 डिग्री आ जाता है, लेकिन उमस होने से न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास बना रहता है। अगस्त से धीरे-धीरे तापमान गिरता है। नवंबर से फरवरी तक ठंड रहती है। जनवरी में सबसे अधिक ठंड होती है।

फरवरी से तापमान में वृद्धि होने लगती है। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 17 से 18 डिग्री आ जाता है, लेकिन अबकी मई में फरवरी जैसा तापमान है। मौसम के करवट बदलते ही हरिद्वार में पहली मई में तापमान गिरने से नया रिकार्ड बना है। मौसम विभाग रुड़की के पास 1981 के बाद से तापमान का रिकार्ड कंप्यूटराइज्ड है।

कृषि मौसम प्रेक्षक आलोक शुक्ला के मुताबिक, रविवार रात से सोमवार सुबह तक करीब 22 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। सुबह आठ बजे तक 20 एमएम थी। बीते एक सप्ताह से बादल छाने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरा है, लेकिन बारिश और आसमान में बादल छाने से सोमवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस तक आने का रिकार्ड हुआ है।

शुक्ला ने बताया कि 1981 में मई पहले पहली तारीख को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले का तापमान का रिकार्ड कंप्यूटराइज्ड नहीं है। शुक्ला के मुताबिक, 25 मई 2006 को भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रिकार्ड हुआ था।

2013 में पहली मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री था, लेकिन 1981 के बाद पहली बार इस बार पहली मई को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। शुक्ला के मुताबिक, पहली मई को करीब 22 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। इससे पहले मई पहले हफ्ते में 2007 में 29 एमएम और वर्ष 2000 में 43 एमएम रिकार्ड की गई थी। इस साल एक दिन में 22 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। आगामी एक-दो दिनों में बारिश हुई तो इसका भी नया रिकार्ड बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed