फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Between February 17 and 19 temperature on mountains will increase by 12 degrees

Uttarakhand Weather: 17 से 19 फरवरी के बीच पहाड़ों पर 12 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानिए मौसम का पूरा अपडेट

Thu, 16 Feb 2023 04:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Feb 2023 04:05 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दक्षिण पश्चिम की हवाओं की दस्तक से अब तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Between February 17 and 19 temperature on mountains will increase by 12 degrees
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। बुधवार को जहां राजधानी में भी दिन में गर्मी महसूस की गई। वहीं, टिहरी में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान आठ डिग्री बढ़कर 21.4 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 17 से 19 फरवरी के बीच तापमान में 10 से 12 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर एवलांच की भी संभावना है। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में खासकर दो हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है। इससे नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cabinet Decision: देहरादून में नियो मेट्रो के लिए सरकारी विभाग एक रुपये में देंगे जमीन, ये रहेगा रूट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शासन-प्रशासन से नदियों के किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। उन्होंने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम के बदले मिजाज के चलते मसूरी, टिहरी, पौड़ी, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, नैनीताल समेत तमाम पर्वतीय इलाकों में गर्मी बढ़ेगी। वहीं, दून में अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed