{"_id":"676305ee455b99d1ed03cd09","slug":"uttarakhand-weather-news-after-day-temperature-also-increased-at-night-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather News: मौसम ने मारी पलटी, दिन के बाद रात का भी बढ़ा तापमान, जानें पूरी भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather News: मौसम ने मारी पलटी, दिन के बाद रात का भी बढ़ा तापमान, जानें पूरी भविष्यवाणी
Wed, 18 Dec 2024 11:20 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:20 PM IST
सार
मौसम साफ होने से दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री रहा। यह अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।
विज्ञापन
बर्फबारी से केदारनाथ मंदिर का भव्य नजारा।
- फोटो : जागरूक पाठक अमर उजाला
विस्तार
दिसंबर के पहले सप्ताह में भले ही उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ था, लेकिन बीते दिनों से दिन में खिल रही चटक धूप का असर अब रात को भी दिखने को मिल रहा है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
बीते सप्ताह भर से प्रदेश में मौसम साफ होने से दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा था। लेकिन बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री रहा। यह अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते दस सालों में दिसंबर में न्यूनतम तापमान साल 2017 में 16 दिसंबर को 5.8 रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 18 दिसंबर को 7.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के बदले पैटर्न के चलते तापमान में यह असर देखने को मिल रहा है। वहीं, केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। फिलहाल ठंडी हवाएं बीच-बीच में ठंड का एहसास कराएंगी, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट बारिश के बाद ही संभव होगी।
विज्ञापन
