फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News 13 routes including Delhi-Yamunotri National Highway closed

Uttarakhand: दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे समेत 13 मार्ग बंद, मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से यातायात बाधित

Tue, 27 Aug 2024 09:33 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, विकासनगर/कालसी/साहिया/चकराता/त्यूणी (देहरादून)।
अमर उजाला ब्यूरो, विकासनगर/कालसी/साहिया/चकराता/त्यूणी (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Aug 2024 09:33 AM IST
सार

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 13 मार्ग बंद है, जिन्हें खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News 13 routes including Delhi-Yamunotri National Highway closed
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पछवादून और जौनसार बावर के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से कई संपर्क मार्गों पर मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित क्षेत्र के 13 मार्ग बंद रहे।

विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जुड्डो के पास बंद है। यहां पर रविवार से सिलक्यारा सुरंग कार्यों के लिए जा रहा ट्रक आधा खाई में लटका हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड का कोटी-ढलानी-नंदा की चौकी-आमवाला-धौलास मोटर मार्ग सड़क कटाव के कारण बंद है। धान गांव-मिसराज पट्टी मोटर मार्ग पर दो स्थान पर मलबा आया है।

विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई कालसी का गडूल-सकरौल मोटर मार्ग तीन स्थान पर, बाढ़वाला-जुड्डो-मटोगी मोटर मार्ग दो स्थान पर, गौराघाटी-रंगेऊ मोटर मार्ग दो स्थान पर व प्यूनल मोटर मार्ग दो स्थान पर मलबा आने से बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर बंद
उधर, लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड साहिया का डियूडिलानी से ढलीन-सकरौल मोटर मार्ग दो स्थान पर, बिजऊ-कोफ्टी-जोशी ग्राम-बडनू-दातनू मोटर मार्ग तीन स्थान पर, शहीद सुरेश तोमर गास्की मोटर मार्ग तीन स्थान पर, ठलीन-बडैथ-पिनगिरी मोटर मार्ग दो स्थान पर बंद है।

लोक निर्माण विभाग अस्थायी खंड चकराता का टुंगरा मोटर मार्ग एक स्थान पर गौराघाटी-लावड़ी-मानथात मोटर मार्ग चार स्थान पर मलबा आने से बंद है। लोक निर्माण विभाग साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल और लोनिवि चकराता के सहायक अभियंता आदित्य ठाकुर ने बताया, मलबा आने से बंद हुए सभी मार्ग को खोलने का काम निरंतर जारी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब कक्षा एक से संस्कृत पढ़ेंगे बच्चे, हर जिले में पांच संस्कृत विद्यालयों को मिलेगी मान्यता

यमुना का पानी चेतावनी स्तर से कम

पछवादून में यमुना के प्रवाह का चेतावनी स्तर 455.37 मीटर है। सोमवार को यहां यमुना 454.30 मीटर पर बही। वहीं, टोंस नदी चेतावनी स्तर से एक मीटर ऊपर यानी 644.60 मीटर पर बही। एसडीएम कालसी योगेश सिंह मेहरा ने बताया, टोंस के जलस्तर की मॉनिटरिंग की जा रही है। जरूरत पड़ने पर जरूरी कदम उठाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed