Uttarakhand Weather: उत्तराखंड पहुंचा मानसून...देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: मानसून की दस्तक के साथ ही प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी आज बिजली चमकने के साथ ही कई दौर की बारिश होगी। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसके के लिए मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है।
केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार जताए हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो एक जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं।
Uttarakhand Monsoon: मानसून की पहली बारिश से भीगा उत्तराखंड, पहले दिन पौड़ी में सबसे ज्यादा बरसे मेघ
यह रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
देहरादून 33.3 26.0
पंतनगर 33.5 26.5
मुक्तेश्वर 23.6 15.6
नई टिहरी 25.7 18.6