फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather is clear but temperature is below normal there are chances of rain at many places today

Uttarakhand Weather: मौसम तो खुला लेकिन सामान्य से नीचे ही रहा तापमान, आज भी कई जगहों पर बारिश के आसार

Fri, 06 Jun 2025 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Jun 2025 02:30 AM IST
सार

प्रदेश भर में शनिवार से मौसम खुलेगा। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather is clear but temperature is below normal there are chances of rain at many places today
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई के बाद जून में बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई है। बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी का असर तापमान पर भी पड़ा है। पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बीते बुधवार को हुई बारिश का असर बृहस्पतिवार के तापमान पर भी देखने को मिला। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 33.7 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कमी के साथ 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


सुबह मौसम खुला तो धूप ने तेवर दिखाए और दिन के समय तपिश बढ़ी। शाम को मौसम बदला और हवाओं व बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और प्री-मानसून की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज (शुक्रवार) के मौसम की बात करें तो दून आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना है।
विज्ञापन


Uttarakhand: थराली में बैली ब्रिज बनाने में लापरवाही पर सीएम धामी का एक्शन, चार इंजीनियर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार से खुलेगा मौसम, मैदानों में गर्मी दिखाएगी तेवर

प्रदेश भर में कल (शनिवार) से मौसम खुलेगा। मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज (शुक्रवार) उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो सात से 10 जून तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 11 जून को एक बार फिर मौसम के बदलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed