Uttarakhand Weather: ऑरेंज अलर्ट...पहाड़ से मैदान तक तेज बारिश, कई जगह हाईवे बंद, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा
Uttarakhand Weather Update: मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में जाने की हिदायत दी है।
विस्तार
उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक बारिश हो रही है। कई जगह हाईवे बंद हैं। वहीं, तेज बारिश से देहरादून में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया है। उधर, देहरादून में आज स्कूल बंद रखे गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने भी आज बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 15 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन का भी खतरा है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा
श्रीनगर में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी घाटों के किनारों तक बह रहा है।गढ़वाल को कुमाऊं से जोड़ने वाला नैनीताल हाईवे बंद
कर्णप्रयाग में देर रात से लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते कमेड़ा गौचर स्लाइडिंग पर लगातार मलबा आने के कारण सड़क मार्ग बंद है। गढ़वाल को कुमाऊं से जोड़ने वाला नैनीताल हाईवे कर्णप्रयाग के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते जखेड़ में बंद है। वहीं, देर रात बारिश के चलते उमटा के पास मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बाधित हो गया था जिसे सुबह खोला गया। मलबा आने से वहां से गुजर रही एक टैक्सी वाहन मलबे में फंस गया।
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भूस्खलन
जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर अचानक भूस्खलन होने से लोग बाल- बाल बचे। जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पुलिस चौकी से आगे घिडिका में चट्टानी मलवा पत्थरों के आने से बंद है। गत रोज यहां पर एक खच्चर की पत्थरों की चपेट में आने से मौत हुई थी।
बदरीनाथ हाईवे बंद
पीपलकोटी के भनेर पानी में बदरीनाथ हाईवे सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सुचारू हो गया है। हाईवे रविवार को शाम पांच बजे अवरुद्ध हो गया था। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। हाइवे खुलने पर दोनों ओर फंसे करीब 1000 लोगों को उनके गंतव्य को भेज दिया गया है।
देहरादून में नदियों का जलस्तर बढ़ा
तेज बारिश से देहरादून के दीपनगर रेलवे पुल के नीचे से बहने वाली रिस्पना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.