फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather humidity and hot winds weather in plains to remain same rain in mountains

Uttarakhand: उमस और गर्म हवाओं ने झुलसाया; मैदान में आज भी ऐसा ही रहेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश

Sat, 04 Jul 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 04 Jul 2026 05:00 AM IST
सार

आज दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं,  पर्वतीय इलाकों में चार जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather humidity and hot winds weather in  plains to remain same rain in mountains
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में मानसून के सक्रिए होते ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी से राहत मिली है। लेकिन मौसम के बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश का सिलसिला थमा तो आधे दिन तक उमस और गर्म हवाओं ने झुलसाया।

विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे के बाद मौसम बदला और बादल छाने के साथ कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई। हालांकि तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा और पर्वतीय इलाकों का तापमान भी सामान्य के आसपास रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गर्जन के साथ एक-दो दौर की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारायणबगड़ में मूसलाधार बारिश: फिर बिगड़े हालात, कॉलेज गेट पर आया उफान; आपदा के जख्म हुए हरे

पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में चार जुलाई को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश होने का अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो नौ जुलाई तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed