फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Heavy Rainfall Yellow Alert for eight Districts today

Red Alert in Uttrakhand: टिहरी-पौड़ी समेत नौ जिलों में भारी बारिश के संभावना, सभी नौ जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 19 Jul 2022 06:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Jul 2022 06:32 PM IST
सार

सम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उपरोक्त नौ जिलों में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इन जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy Rainfall Yellow Alert for eight Districts today
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार समेत राज्य के नौ जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

इन नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उपरोक्त नौ जिलों में नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इन जिलों में आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें नदियों के जलस्तर पर नजर रखने और साथ ही भूस्खलन और बादल फटने से आने वाली आपदाओं के मद्देनजर एहतियाती कदम उठाने के लिए भी कहा गया है। देहरादून की डीएम सोनिका ने आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण करने के साथ ही रिस्पना, बिंदाल नदियों के किनारे बसी बस्तियों का भी दौरा कर सुरक्षा के सारे एहतियाती कदम उठाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

Uttarakhand Weather: कैलाश मानसरोवर मार्ग मालपा और मांगती में बंद, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी समेत छह जिलों में सभी स्कूलरुड़की के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का रेड अलर्ट
भारी बारिश की आशंका पर प्रशासन ने नदियों किनारे बसे 30 से अधिक गांवों में रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रशासनिक अफसरों ने जोगावाला, दाबकी खेड़ा, नाईवाला और चंद्रपुरी खादर गांव का निरीक्षण कर लोगों से नदियों की ओर न जाने की अपील की। इसके अलावा बालावाली, भिक्कमपुर, गोवर्धनपुर व माड़ाबेला की बाढ़ राहत चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। संवाद

टून में आपदा आशंकित इलाकों में पहुंची आपदा प्रबंधन की टीमें
जिले के विकासनगर, सहिया, चकराता जैसे इलाकों में आपदा संभावित इलाकों में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंच गईं। क्षेत्र का जायजा लेने के बाद जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित इलाकों में जेसीबी के साथ ही एंबुलेंस तैनात कर दी गई। बाद में जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा भी की।

 रहेंगे बंद
मौसम विभाग से जारी अलर्ट के बाद जिला प्रशासन की ओर से राज्य के छह जिलों टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। टिहरी में कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित करने के साथ ही एडीएम रामजी शरण शर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया है। हालांकि इस दौरान प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मी स्कूलों में उपस्थित रहेंगे।

मानसून में जरूरत पड़ने पर  उपलब्ध रहेगा हेलीकॉप्टर

रुड़की के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का रेड अलर्ट
भारी बारिश की आशंका पर प्रशासन ने नदियों किनारे बसे 30 से अधिक गांवों में रेड अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को प्रशासनिक अफसरों ने जोगावाला, दाबकी खेड़ा, नाईवाला और चंद्रपुरी खादर गांव का निरीक्षण कर लोगों से नदियों की ओर न जाने की अपील की। इसके अलावा बालावाली, भिक्कमपुर, गोवर्धनपुर व माड़ाबेला की बाढ़ राहत चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। संवाद

टून में आपदा आशंकित इलाकों में पहुंची आपदा प्रबंधन की टीमें
जिले के विकासनगर, सहिया, चकराता जैसे इलाकों में आपदा संभावित इलाकों में मंगलवार को आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंच गईं। क्षेत्र का जायजा लेने के बाद जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित इलाकों में जेसीबी के साथ ही एंबुलेंस तैनात कर दी गई। बाद में जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed