फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Kailash Mansarovar road closed in Malpa and Mangti, water level of rivers also increased

Uttarakhand Weather: कैलाश मानसरोवर मार्ग मालपा और मांगती में बंद, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा

Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jul 2022 11:39 PM IST
सार

बारिश के बाद काली नदी का जलस्तर 889.00 मीटर पहुंच गया है। इसके खतरे का निशान 890.00 मीटर पर है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Kailash Mansarovar road closed in Malpa and Mangti, water level of rivers also increased
काली नदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं। बारिश के कारण कैलाश मानसरोवर को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क मांगती और मालपा में बंद है। इसके अलावा जिले में 11 ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं। 

विज्ञापन

ये ग्रामीण सड़कें हैं बंद

गिन्नी बैंड-समकोट, कालिका-खुमती, गलाती-रमतोली, छिरकिला-जम्कू, बैराज-बोगाड़ जुब्बर, सानदेव-तुर्गोली, देवीसूना-जमतड़ी, बांसबगड़-रजवार-बोक्टा, झूलाघाट-तालेश्वर, तवाघाट-सोबला और तवाघाट-घट्टाबगड़।

विज्ञापन

नदियों का जल स्तर बढ़ा

बारिश के बाद काली नदी का जलस्तर 889.00 मीटर पहुंच गया है। इसके खतरे का निशान 890.00 मीटर पर है। गोरी नदी जौलजीबी में 604.35 मीटर पर बह रही है। इसके खतरे का निशान 606.80 मीटर पर है। गोरी नदी मदकोट में 1211.80 मीटर पर बह रही है। इसके खतरे का निशान 1215.10 मीटर पर है। सरयू 447.50 मीटर पर बह रही है। इसके खतरे का निशान 452.00 मीटर पर है। प्रशासन से लोगों से नदियों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झूलाघाट-तालेश्वर सड़क पर जेसीबी तैनात

नेपाल सीमा से लगी झूलाघाट-तालेश्वर सड़क को खोलने के लिए जेसीबी तैनात की गई है। लोनिवि की सहायक अभियंता रुचि जंगपांगी ने बताया कि सड़क जल्द सुचारु कर दी जाएगी। सड़क बंद होने से तालेश्वर गेठीगाड़ा, अमतड़ी, रणुवा आदि गांवों के लोगों को दिक्कत हो रही है।

आठ जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज से तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि कुछ दिनों की निष्क्रियता के बाद अब मानसून फिर सक्रिय हो रहा है।

मानसून सक्रिय होने के बाद देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में मंगलवार से लगातार तीन दिन में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश से नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।



उधर, देहरादून की डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने अपने इलाकों में रहेेंगे। भूस्खलन संभावित इलाकों में जेसीबी संग एंबुलेंस की व्यवस्था कर ली जाए, ताकि आपदा की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू किए जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed