Uttarakhand: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत पांच जिलों में बंद रहेंगे कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल
Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग ने नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विस्तार
उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए पांच जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, नैनीताल, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। उत्तरकाशी और देहरादून में एक दिन(10 जुलाई) , ऊधमसिंह नगर में दो दिन(10 व 11 जुलाई), अल्मोड़ा में तीन दिन(10 से 12 जुलाई) और नैनीताल में 10 से 13 जुलाई तक चार दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
Uttarkashi: बारिश से उफान पर नदियां, गंगोत्री हाईवे का 10 मीटर हिस्सा धंसा, रास्ता बंद होने से रोके यात्री
आपदा की स्थिति में इन नंबरों पर दें सूचना
किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316, फैक्स नंबर 0135-2710334, 2664317. टोल फ्री नंबर 1070, 9058441404 एवं 8218887005 पर दी जा सकती है।