फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Heavy rain in eight districts today, Yellow alert

Uttarakhand Weather: आठ जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विज्ञानियों का कहना- अभी पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ मानसून

Fri, 08 Jul 2022 10:00 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Jul 2022 10:00 AM IST
सार

अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है। 13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy rain in eight districts today, Yellow alert
बारिश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर में आज शुक्रवार को भारी बारिश के आसार है। इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि फिलहाल मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हुआ है, जिससे उत्तराखंड समेत तमाम हिमालयी में राज्यों में अभी झमाझम बारिश का दौर शुरू नहीं हुआ है। 13 जुलाई से हिमालयी राज्यों में मौसम के पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...खौफनाक मंजर की गवाह तस्वीरें: उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला हादसा, बिखरे पड़े शव देख कांप उठी लोगों की रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आठ जिलों में भारी बारिश के चलते आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की जरूरत है। अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed