फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Heavy rain alert in many districts including Doon, 56 roads closed due to debris

Uttarakhand Weather: दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मलबा आने से 56 सड़कें बंद

Wed, 16 Jul 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:30 AM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  बारिश के बाद मलबा आने से सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 73 सड़कें बंद हो गईं। इसमें से 17 सड़कें खोल दी गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Heavy rain alert in many districts including Doon, 56 roads closed due to debris
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के कई जिलों में आज (बुधवार को) भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 जुलाई तक पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं।  
विज्ञापन


Vikasnagar: साढ़े तीन घंटे तक स्वारना नदी के बीच टापू पर फंसे रहे तीन किशोर, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद मलबा आने से 56 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से सड़कों के बंद होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 73 सड़कें बंद हो गईं। इसमें से 17 सड़कें खोल दी गई हैं।

प्रदेश में सड़कों के बंद होने से स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बागेश्वर जिले में कमेड़ी देवी-विजयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 99 में दीवार क्षतिग्रस्त होने की वजह से बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हैं। इस जिले में चार ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं।

रुद्रप्रयाग जिले में छह ग्रामीण मोटर मार्ग, उत्तरकाशी से एक राज्य मार्ग और छह ग्रामीण मार्ग, नैनीताल में तीन ग्रामीण सड़कें, चमोली में एक राज्यमार्ग और 11 ग्रामीण सड़कें, पिथौरागढ़ में एक बॉर्डर मार्ग और आठ ग्रामीण सड़कें, अल्मोड़ा में तीन ग्रामीण सड़कें, पौड़ी गढ़वाल में सात ग्रामीण सड़कें बंद हैं। जबकि देहरादून और टिहरी में दो-दो ग्रामीण सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed