Vikasnagar: साढ़े तीन घंटे तक स्वारना नदी के बीच टापू पर फंसे रहे तीन किशोर, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान
किशोर ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी। स्वारना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ रहा था। वह नदी में पानी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए आए थे। वह टापू पर खड़े थे। इस बीच अचानक से टापू के दोनों और पानी बढ़ गया और वह तीनों फंस गए।
विस्तार
सेलाकुई थाना क्षेत्र में स्वारना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए गए तीन किशोर टापू के बीच फंस गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और थाना पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद टीम ने तीनों किशोरों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों किशोर साढ़े तीन घंटे तक टापू पर फंसे रहे।
सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार रात 7:40 बजे स्वारना नदी के बीच बने टापू पर तीन किशोरों के फंसने की सूचना मिली। एसडीआरएफ को सूचित किया गया। एसडीआरएफ और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। नदी पूरे उफान पर थी और टापू के दोनों ओर पानी का बहाव काफी तेज था। जेसीबी से पहले नदी में रास्ता बनाया गया।
उसके बाद एसडीआरएफ ने राफ्टिंग बोट को नदी में उतारा, लेकिन अंधेरा और पानी का बहाव तेज होने के कारण बचाव अभियान चलाने में दिक्कत आ रही थी। एसडीआरएफ और पुलिस ने बचाव अभियान जारी रखा। आखिरकार एसडीआरएफ और पुलिस टीम टापू के बीच फंसे किशोरों तक पहुंचने में कामयाब रही। तीनों किशोरों को रात करीब साढ़े नौ बजे नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
खाई में गिरी मैक्स: बरसाती नाले में समा गई आठ जिंदगियां, सामने आया दर्दनाक हादसे का ये कारण, तस्वीरें
पूछताछ करने पर किशोर ने बताया कि तेज बारिश हो रही थी। स्वारना नदी में पानी का जलस्तर बढ़ रहा था। वह नदी में पानी का बढ़ता जलस्तर देखने के लिए आए थे। वह टापू पर खड़े थे। इस बीच अचानक से टापू के दोनों और पानी बढ़ गया और वह तीनों फंस गए।
उन्होंने बताया कि वह शाम छह बजे से टापू पर फंसे थे। उनके पास फोन भी नहीं थे। इसके कारण वह किसी को सूचना भी नहीं दे पाए। कुछ लोगों ने किशोरों को टापू पर फंसा देखा और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि दो किशोर 15 वर्ष और एक 17 वर्ष का है। तीनों किशोर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.