फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather Hail Storm snowfall and rain alert

उत्तराखंड में बदला मौसम: देहरादून में कई घंटों तक लगातार बारिश, बदरीनाथ में हिमपात

Fri, 12 Oct 2018 08:34 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Oct 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather Hail Storm snowfall and rain alert
बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala

गुरुवार की सुबह अचानक देहरादून में गुप अंधेरा छा गया। ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके बाद गरज के साथ बूंदाबादी शुरू हो गई। राजधानी में सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई बारिश कई घंटों तक जारी रही। जिससे ठंड बढ़ गई और लोग गरम कपड़ों में दिखाई देने लगे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मौसम साफ हो गया।

विज्ञापन

 

देहरादून में बारिश के साथ ही तेज हवाओं को दौर भी जारी है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी सूचना है। हरिद्वार में भी बारिश होने की सूचना है। रुड़की के रहीमपुर स्कूल में आंधी से पेड़ गिर गया। जिससे छह छात्रों को मामूली चोट आई है। रुड़की में सुबह दस बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। यहां शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


टिहरी में भी बूंदाबादी शुरू हो गई है। बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और मंदिर क्षेत्र में बारिश होने से धाम में ठंड बढ़ गई। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बूंदाबादी होने से यहां भी ठंड बढ़ गई है। इस बीच हेली सेवाएं जारी हैं। वहीं उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हिमपात और हल्की बारिश से मौसम सर्द हो गया है। केदारनाथ धाम और घाटी में फिलहाल बादल छाए हुए हैं। यहां मोबाइल सेवा बंद पड़ी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में आज ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

 

राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे में यहां हल्की बारिश की भी चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। 

मौसम केंद्र ने अपने बुलेटिन में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है। उनके अनुसार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बर्फ भी गिर सकती है। 

ठंड बढ़ने के आसार

वहीं बुधवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.2 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मसूरी का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने 22 से 25 सितंबर तक प्रदेशभर में बारिश की चेतावनी दी थी। एक अक्टूबर को प्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश हुई थी।

26 सितंबर से ही दिन में चटख धूप तो रात के समय हल्की सर्दी हो रही है। वहीं अब मौसम विभाग ने ओलावृष्टि का असर अगले दो दिन तक रहने का अनुमान जताया है। जिससे ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed