{"_id":"659300fa33031cf01d003467","slug":"uttarakhand-weather-forecast-update-today-imd-yellow-alert-dense-fog-in-haridwar-udham-singh-nagar-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: खूब सता रहा कोहरा... हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: खूब सता रहा कोहरा... हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में येलो अलर्ट, जानें इस हफ्ते मौसम का मिजाज
Tue, 02 Jan 2024 08:01 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 02 Jan 2024 08:01 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Today: मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हरिद्वार में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में छाया कोहरा लोगों को सता रहा है। सुबह घरों से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासतौर पर वाहन चालकों के सामने इस समय चुनौती है। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़ अधिकतर जिलों में आज कोहरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों से सता रहा कोहरे का सितम इस सप्ताह भी जारी रहेगा। बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी न होने से सूखी ठंड खूब सताएगी। हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने से ठंड का अहसास होगा। इसके साथ ही दिन के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जिले में सुबह और रात को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया था। जबकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई थी।
विज्ञापन
New Year 2024: पर्यटकों से गुलजार हुए उत्तराखंड के पहाड़... बर्फबारी का करते रहे इंतजार
Trending Videos
सोमवार को दून का अधिकतम दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 14.5 और नई टिहरी का तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।