फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Update Today: Heavy Rain alert in dehradun nainital district for 24 hours

उत्तराखंड: देहरादून में भूकंप के झटके से कांपी धरती, डाट काली में हुआ हादसा, पिता-पुत्र घायल

Sat, 04 Sep 2021 05:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Sep 2021 05:53 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Forecast: मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और तेज बौछारों के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर राजधानी दून व आसपास के इलाकों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Update Today: Heavy Rain alert in dehradun nainital district for 24 hours
विकराल हुआ कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून व नैनीताल जिलों में अगले चौबीस घंटे के भीतर तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञानियों ने जताई है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून, नैनीताल में भारी संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे बाद देहरादून में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी होती रही। कैंपटी फॉल में शनिवार को भारी बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ गया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से दर्जनों पर्यटक सुरक्षित स्थान पर चले गए।

विज्ञापन


दून में भूकंप के झटके से कांपी धरती
राजधानी दून और आसपास के इलाकों में शनिवार को भूकंप के झटके से धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मापी गई। ज्यादातर लोगों को भूकंप का पता भी नहीं चला। दोपहर करीब डेढ़ बजे ज्यादातर क्षेत्रों में यह झटका आया। इसका केंद्र देहरादून बताया गया। इससे किसी तरह का जान-माल का नुकसान होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


हरिद्वार: गंगा पार करते समय तेज बहाव में बहा युवक, शराब के नशे में लगाई थी शर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


डाट काली की नई टनल के मुहाने पर मलबा गिरने से हादसा
वहीं देहरादून डाट काली की नई टनल के मुहाने पर मलबा गिरने से हादसा हो गया। यहां बाइक ( यूपी 11 क्यू 3805) सवार लक्ष्मण सिंह पुत्र रघुवीर सिंह व अशित चौधरी पुत्र लक्ष्मण सिंह चौधरी निवासी गण सुंदरपुर थाना बिहारीगढ़ जनपद सहारनपुर यूपी के पर टनल के मुहाने से बड़ा पत्थर गिर गया। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं। 

उत्तराखंड: भूस्खलन से परेशान जुग्जू गांव के 16 परिवारों ने छोड़े घर, प्रशासन ने विद्यालय में की रहने की व्यवस्था

टनल से गुजर रहे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा यूपी क्षेत्र में हुआ है। सूचना पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल का महंत इंदिरेश अस्पताल में इलाज चल रहा है।  चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात सुचारू है। नैनीताल की ठंडी सड़क के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अभी भी रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है।

तीसरे दिन भी नहीं खुल पाई मलारी-नीती सड़क 

जोशीमठ में सीमांत गांव नीती गांव को यातायात से जोड़ने वाले मलारी-नीती सड़क पर तीसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया। नीती घाटी सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यह गांव चीन सीमा क्षेत्र का अंतिम गांव है।

यहां सेना की आवाजाही निरंतर बनी रहती है। बीआरओ की ओर से सड़क चौड़ीकरण के दौरान यहां हिल कटिंग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की ओर से चट्टानों को तोड़ने के लिए विस्फोट किए गए, जिससे चट्टान से बड़े-बड़े बोल्डर टूटकर सड़क पर आ गए हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को पैदल ही लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। 

बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि सड़क खोलने का काम जारी है। बोल्डरों को हटाया जा रहा है। जल्द ही सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। 

भारी बारिश के कारण कैंपटी फॉल क्षेत्र में में अचानक बढ़ा पानी
जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रमुख पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल में शनिवार को भारी बारिश के कारण अचानक पानी बढ़ गया, लेकिन पुलिस की सूझबूझ से दर्जनों पर्यटक सुरक्षित स्थान पर चले गए। पानी के अचानक बढ़ने से पुलिस ने पर्यटकों को तत्काल झील से बाहर निकाल कर फॉल से करीब पचास मीटर दूर भेज दिया, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई। इसके बाद पुलिस ने कैंपटी फॉल और आसपास के इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया।

संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अपने इलाकों में सक्रिय रहें ताकि मूसलाधार बारिश के चलते संभावित किसी भी आपदा के बाद तत्काल राहत कार्य शुरू किए जा सके। जिलाधिकारी का यह भी कहना है कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। 

उमसभरी गर्मी से दिनभर परेशान रहे लोग 
हरिद्वार में उमसभरी गर्मी से दिनभर धर्मनगरी के लोग परेशान रहे। आज बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग बता रहा है। शुक्रवार की अलसुबह हल्की बरसात हुई। बरसात से लोगों को सुबह के समय गर्मी से राहत मिल गई। लेकिन बाद में दिन में उमसभरी गर्मी शुरू हो गई।

इसके कारण गर्मी से लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उमसभरी गर्मी से राहत के लिए लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ा। लोग दिन में भी आसमान की तरफ बारिश के लिए टकटकी लगाए हुए देखते रहे। पर बारिश नहीं होने बादल यूं ही गुजर गए। रितु आलोक शाला के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि शनिवार को बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed