फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rain Expected in many places

Weather Today: देहरादून में बारिश ने उमस से दी राहत, खस्ताहाल हुआ बदरीनाथ हाईवे

Fri, 11 Sep 2020 09:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Sep 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: Rain Expected in many places
उतराखंड का मौसम - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भी बादल छाए रह सकते हैं। मौसम केंद्र के अनुसार कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं, अन्य स्थानों पर भी हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगह मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, राजधानी देहरादून में सुबह से ही धूप खिली हुई है।

विज्ञापन


चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाला बदरीनाथ हाईवे खस्ताहाल
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़, पाखी, हेलंग सहित कई जगहों पर खस्ता हालत में पहुंच गया है, जिससे आम वाहनों के साथ ही सेना के वाहनों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भारत-चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद से चीन सीमा क्षेत्र में सेना के ट्रकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। इन ट्रकों में सेना के जवानों के साथ ही अन्य जरूरी सैन्य सामग्री ले जाई जा रही है। प्रत्येक दिन भूस्खलन क्षेत्रों में सेना के वाहन फंस रहे हैं, जिससे जवानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धूल के गुबार से व्यवसायी परेशान 

बदरीनाथ हाईवे पर जिन स्थानों पर हिल कटिंग कार्य पूरा हो गया है, वहां अब धूल के गुबार उड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों के साथ ही व्यवसायियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंगासू, चमोली, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, मायापुर, बिरही बाजार के समीप हिल कटिंग कार्य हुआ और बारिश के दौरान यहां दलदल की स्थिति बन गई है।

अब चटख धूप खिलने के बाद वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ रही है। लंगासू के कैलाश खंडूड़ी का कहना है कि एनएचआईडीसीएल को सड़क पर पानी का छिड़काव करना चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed