फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: mussoorie highway closed from sunday due to landslide

Weather Today: तीन दिन से बंद मूसरी-देहरादून मार्ग खुला, शाम सात से सुबह सात बजे तक आवाजाही पर प्रतिबंध

Wed, 02 Sep 2020 05:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मूसरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मूसरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 02 Sep 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: mussoorie highway closed from sunday due to landslide
dehradun mussoorie Road - फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण पिछले तीन दिन से बंद देहरादून मसूरी मार्ग को बुधवार शाम खोल दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा चार जेसीबी के माध्यम से सड़क पर आए मलबे और पत्थर को हटाकर मार्ग को खोला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


Weather Today : बदरीनाथ हाईवे देर रात से अवरुद्ध, प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार
विज्ञापन



लेकिन अभी भी लगातार पहाड़ से पत्थर और मलवा गिर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर बारिश होती है तो एक बार फिर मार्ग बंद हो सकता है फिलहाल मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मसूरी-देहरादून मार्ग पर गलोगी पावर हाउस के पास हुए भूस्खलन के बाद भी लगातार आ रहे मलबे और पत्थर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने शाम को सात बजे से लेकर सुबह सात बजे तक सड़क बंद करने का निर्णय लिया है। 

मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बताया कि पहाड़ से लगातार आ रहे मलबे और पत्थर से कभी भी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए एहतियातन इस मार्ग पर आवाजाही बंद की गई है। 

रुद्रप्रयाग : कोट बिचला गांव के 40 परिवारों की विस्थापन की मांग

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के रानीगढ़ पट्टी के कोट बिचला गांव के 40 परिवार कई दिनों से रतजगा को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उत्तराखंड शासन को ज्ञापन भी भेजा गया है।

23/24 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण गांव के 40 परिवारों के आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। बिंदीलाल शाह, सुरेंद्र लाल, रमेश लाल, श्याम लाल, गिरीश लाल, भवानी देवी, सत्येश्वरी देवी, शांति देवी, उमा देवी परबली लाल आदि का कहना है कि भूस्खलन से आवासीय मकान, गोशाला व कृषि भूमि को नुकसान हुआ है।

गांव की सार्वजनिक पेयजल टंकी भी मलबे से ध्वस्त हो गई है, लेकिन प्रशासन व राजस्व विभाग ने अभी तक सुध नहीं ली है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के साथ ही ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी सुरक्षित जमीन पर विस्थापित करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed