फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : Wednesday is coldest day in haridwar, in narayanbagar forest caught fire

Uttarakhand Weather Update : हरिद्वार में सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, नारायणबगड़ में जंगल में लगी आग

Thu, 28 Jan 2021 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 28 Jan 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : Wednesday is coldest day in haridwar, in narayanbagar forest caught fire
हरिद्वार में कोहरा छाने और शीतलहर चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

हरिद्वार में मौसम के अचानक करवट बदलने से बुधवार को शहर से लेकर देहात तक हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ी। वहीं बुधवार शाम को नारायणबगड़ बाजार के ठीक सामने चीड़ के जंगलों में आग लगने से सैकड़ों पौधे जल गए।

विज्ञापन


ऋषिकेश में गुरुवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के साथ ही डोईवाला क्षेत्र भी कोहरे के आगोश में रहा। हरिद्वार में भी गुरुवार को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली।देहरादून में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन


हरिद्वार में बुधवार को कोहरा छाने और शीतलहर चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। अधिकतम और न्यूनतम पारा अचानक नीचे आ गया। न्यूनतम पारा एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। जबकि 27 जनवरी को पारे की गिरावट का बीते दो दशकों का रिकार्ड भी बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की रात से ही कोहरा छाने लगा था। बुधवार सुबह कोहरा और घना हो गया। गंगा किनारे और देहात में तो थोड़ी ही दूरी पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे हाईवे पर वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। सुबह के समय हाईवे और शहर की अंदर की सड़कों पर बहुत कम लोग आवाजाही कर रहे थे।

दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दिनभर धूप नहीं निकलने से हाथ और पांवों में गलन महसूस हुई। शाम के समय फिर कोहरा छाने और हवाएं चलने से लोग घरों में कैद हो गए। सुबह-शाम को ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते नजर आए।

मौसम विभाग की रितु आलोकशाला के रिसर्च सुपरवाइजर नरेंद्र रावत के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। अधिकतम पारा गिरने से ठंड अधिक रही। नरेंद्र रावत ने दावा किया कि 27 जनवरी को बीते बीस सालों में सबसे कम तापमान रहा है। 

नारायणबगड़ में जंगल में लगी आग

बुधवार शाम को नारायणबगड़ बाजार के ठीक सामने चीड़ के जंगलों में आग लगने से सैकड़ों पौधे जल गए। रात का समय होने के कारण आग बुझाने की कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो पाई है। धर्म सिंह, नारायणदत्त, प्रेम सिंह, सूरज सिंह, संजय कंडारी, जयबीर सिंह ने कहा कि जंगल में आग लगातार बढ़ रही है।


क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की ओर से जंगलों में लगातार आग की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ठंड के मौसम में पिछले महीनों से अब तक सैकड़ों हेक्टेयर जंगल आग में जल चुके हैं। वहीं थराली क्षेत्र में भी दिसंबर और जनवरी महीने में करीब 90 प्रतिशत चीड़ के जंगल जल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed