फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update : Weather may change due to western disturbances

उत्तराखंड मौसमः पश्चिमी विक्षोभ से मौसम ले सकता है करवट, अगले चार दिन बदलाव के आसार

Fri, 05 Mar 2021 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 05 Mar 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update : Weather may change due to western disturbances
अगले चार दिन मौसम में बदलाव के आसार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की संभावनाओं के चलते अगले चार दिन मौसम में बदलाव के आसार हैं। शुक्रवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी और शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। शनिवार से सोमवार तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी और शेष जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट भेजा है। वहीं, गुरुवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 29.9 व 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमकुंड साहिब के निरीक्षण के लिए गया दल आधे रास्ते से लौटा

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले यात्रियों को इस साल आस्था पथ पर शायद ही बर्फ देखने को मिलेगी। पिछले साल जहां आस्था पथ पर भारी बर्फ के साथ विशालकाय हिमखंड आए हुए थे, वहीं इस साल बहुत कम बर्फ है। हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया दल मौसम खराब होने के कारण आधे रास्ते से ही लौट आया है। दल ने बताया कि मार्ग पर बहुत कम बर्फ है।


गुरुद्वारा के प्रबंधक सेवा सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल हेमकुंड साहिब का निरीक्षण करने गया था। सेवा सिंह ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते हम हेमकुंड साहिब तक नहीं पहुंच पाए। इस साल आस्था पथ पर काफी कम बर्फ है।

 

पिछले साल आस्था पथ पर 150 से 200 फीट लंबे हिमखंड पसरे हुए थे, लेकिन इस साल ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिससे यात्रा मार्ग खोलने में दिक्कत नहीं होगी। हालांकि हेमकुंड साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं को बर्फ भी कम ही देखने को मिलेगी। हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जमी है, जबकि बीते साल करीब 20 फीट बर्फ जमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed