फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: Season First Snowfall in Higher himalaya Area

Weather Today: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, मौसम में बढ़ी ठंडक

Thu, 24 Sep 2020 09:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Sep 2020 09:58 PM IST
सार

  • चोरगलिया में नंधौर नदी में बहने से ग्रामीण की मौत, सूर्या और शेरनाला भी उफान पर 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: Season First Snowfall in Higher himalaya Area
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नगनिधूरा सहित कई ऊंची चोटियों पर बुधवार रात को सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम के पहले हिमपात के बाद सुबह के समय सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरावट से हल्की ठंड शुरू हो गई है। मुनस्यारी में सुबह शाम ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  पिथौरागढ़ में बुधवार रात तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरगलिया में उफान पर आए नदी और नाले

चोरगलिया (नैनीताल) में भारी बारिश से बृहस्पतिवार को नदी और नाले उफान पर आ गए। नंधौर नदी पार कर रहे मल्ला चोलगलिया निवासी खेमानंद बनोला  (45) पुत्र देवीदत्त बनोला की बुधवार शाम बहने से मौत हो गई। वह पड़ोसी हरीश बजेठा के साथ नंधौर नदी के पार कर घास काटने गया था।

वहीं, हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य मार्ग पर सूर्या और शेर नाले के उफान पर आने से तीन घंटे यातायात बंद रहा। सिडकुल कर्मचारियों को ले जा रही बस पानी के तेज बहव को पार करने की कोशिश में सूर्या नाले के बीचों बीच बंद हो गई।

जेसीबी से बस को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बस चालक का चालान किया है। उधर, लगातार दूसरे दिन भी टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) डेढ़ घंटे से अधिक वक्त तक बंद रहा।

शुक्रवार को कई जगह छाए रहेंगे बादल
प्रदेश में कई इलाकों में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कुमाऊं के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है। गढ़वाल में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed