फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today News: today weather will be clear

उत्तराखंड मौसम : मसूरी में बरसे ओले, ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त, केदारनाथ में पांच फीट बर्फ

Sat, 24 Apr 2021 08:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 24 Apr 2021 08:56 PM IST
सार

शुक्रवार को दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से 13 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: today weather will be clear
- फोटो : ANI file photo

विस्तार

देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार दिनभर रुक-रुक कर बारिश से तापमान लुढ़क गया। शुक्रवार को दून के अधिकतम तापमान में सामान्य से 13 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

विज्ञापन


उत्तराखंड : भारत-चीन सीमा में ग्लेशियर टूटने पर गृहमंत्री शाह ने दिया मदद का आश्वासन, 219 लोग बचाए गए
विज्ञापन


मसूरी में बरसे ओले, ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त

पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम का सितम जारी है। शनिवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बारिश के बाद जमकर ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से शहर की सड़कें सफेद चादर सी ढक गई। वहीं ठंड बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। इसी तरह देहरादून में भी शाम को मौसम बदल गया और बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी शहर के मौसम का मिजाज बीते कई दिनों से बदला हुआ है। बारिश और ओले गिरने से ठंड बढ़ने से जनजीवन ठहर गया है। लोग रोजमर्रा के काम नहीं निपटा पा रहे हैं। वहीं सैलानियों की संख्या भी खत्म हो गई है। शनिवार को भी जमकर ओले पड़े। साथ ही बुरांशखंडा और धनोल्टी में हल्की बारिश हुई। कुलड़ी, लंढौर क्षेत्र में भी बारिश के साथ ही ओले गिरे।  इससे शहर में कड़ाके की ठंड लौट आई है। 

शुक्रवार को दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही

दून में शुक्रवार को दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई और लोग घरों से कम ही निकले। इससे बाजारों में भी अन्य दिनों की तुलना में भीड़भाड़ कम नजर आई। दून में अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान भी बारिश के कारण सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।

केदारनाथ में पांच फीट बर्फ, पुनर्निर्माण ठप

केदारनाथ में पांच फीट से बर्फ जमी है, जिससे सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। इधर, जिला मुख्यालय सहित निचले इलाकों में दोपहर बाद बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई।

केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य कर रही वुड स्टोन कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि करीब पांच फीट तक बर्फ जम चुकी है। आदिगुरु शंकराचार्य समाधि सहित अन्य निर्माण स्थल बर्फ से ढक चुके हैं। इधर, गरूड़चट्टी में रहने वाले स्वामी ललित रामदास महाराज ने बताया कि केदारपुरी में पिछले पांच दिन से मौसम खराब है, जिससे बर्फबारी हो रही है। 

ऊंची चोटियों पर तीन दशक बाद हुआ अप्रैल में हिमपात

करीब तीन दशक से ज्यादा समय बाद चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में बर्फबारी हुई। मौसम के इस बदले मिजाज से लोग भी हैरान हैं। चकराता क्षेत्र में बीते चार दिनों से मौसम खराब बना हुआ है।

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे से लोखंडी, देवबन, खडंबा, मंडोली, मोयला टॉप, व्यास शिखर आदि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने लगी। दोपहर 1 बजे तक रुक-रुक कर पड़ रही बर्फबारी से लोखंडी में 2 इंच व अन्य ऊंची चोटियों पर 3 से 4 इंच बर्फबारी की सूचना है।

वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से चकराता के तापमान में भारी गिरावट आई है। क्षेत्र पूरी तरह से ठंड की चपेट में आ गया है। क्षेत्र का तापमान 11 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर आ गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed