{"_id":"6a92b22c002e6e79f204c51e","slug":"tehri-accident-pickup-vehicle-catches-fire-on-ghansali-chamiyala-motor-road-uttarakhand-news-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरी: घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर खड़े वाहन में लगी आग, राहगीर की सूचना से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरी: घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर खड़े वाहन में लगी आग, राहगीर की सूचना से टला बड़ा हादसा
Sat, 29 Aug 2026 03:56 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली (टिहरी)
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:56 PM IST
सार
घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर खड़े एक वाहन में आग लग गई। समय पर राहगीर की सूचना से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
खड़े वाहन में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर सेंदुल के पास सड़क किनारे खड़े एक यूटिलिटी (पिकअप) वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा वाहन आग की चपेट में आ गया । सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि 112 के माध्यम से भरत अहिरवार नाम के व्यक्ति ने करीब 12:30 बजे वाहन में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद अग्निशमन वाहन तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
खराबी आने के बाद चालक ने सड़क किनारे ही खड़ा कर दिया था वाहन
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में कुछ खराबी आने के बाद चालक ने उसे सिंदूल के पास सड़क किनारे खड़ा किया और मैकेनिक को बुलाने के लिए घनसाली बाजार चला गया। इसी दौरान वाहन में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
आग ने कुछ ही समय में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन से उठती लपटों को देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक राहगीर ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वाहन मालिक/चालक और संबंधित विभाग को सूचना दी।
ये भी पढे़ं...नेपाल में तबाही: भूकंप नहीं, आइस एवलांच की वजह से हुई घटना, हैंगिंग ग्लेशियर टूटने का भी अंदेशा
गनीमत रही कि आग लगने के समय वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को आसपास फैलने से रोकते हुए उस पर काबू पाया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आया यूटिलिटी वाहन चमियाला स्थित पंवार लघु उद्योग का बताया जा रहा है। आग लगने से वाहन को काफी नुकसान होने की संभावना है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और वाहन को हुए नुकसान का आकलन अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।