Uttarakhand Weather Update: देहरादून में सुबह छाए बादल, बाद में खिली धूप, कड़ाके की ठंड से मिली राहत
मसूरी में बर्फबारी और बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के प्रकोप से भी लोग परेशान हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी में ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
मसूरी में बर्फबारी और बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर के प्रकोप से भी लोग परेशान हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दोपहर बाद शहर में कभी कोहरा और कभी बादल छाने से मौसम ठंडा हो रहा है। ठंड से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शाम होते ही शहर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाता है।
Snowfall in Mussoorie: मसूरी और धनोल्टी में सोमवार को फिर हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने जमकर की मस्ती, तस्वीरें
नगर पालिका सभासद दर्शन रावत ने कहा कि शहर में सुबह शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। ठंड का असर आम लोगों पर ज्यादा दिखाई दे रहा। लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि शहर में बर्फबारी और बारिश के बाद जबरदस्त ठंड हो रही। पालिका प्रशासन ने ठंड से बचने के लिए शहर के चौक चौराहों पर अलाव की पूरी व्यवस्था की है।
कड़ाके की ठंड से पहाड़ों से रिसता पानी भी जमा
सीमांत पिथौरागढ़ जिले में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है। कंपकंपाती ठंड में मुनस्यारी और धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्राकृतिक जल स्रोत व झरने जम गए हैं। निचले इलाकों में मौसम के साफ होने के बाद लगातार पाला गिर रहा है। इस कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
कड़ाके की ठंड के कारण मुनस्यारी के कालामुनि में चट्टान से रिसता पानी जम गया है। मौसम के साफ होने के बाद भी मुनस्यारी का अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। पिथौरागढ़ में सुबह के वक्त अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। रात भर मौसम के साफ रहने के कारण पाला गिर रहा है, जिससे फसलों और सब्जियों को नुकसान हो रहा है।
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी से बंद सड़कों को बीआरओ ने तेजी से खोलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को दोपहर बाद मुनस्यारी और धारचूला के हिमालयी क्षेत्र में बादल घिरने लगे थे। हालांकि जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहा। दिन में धूप खिले रहने से कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। सुबह-शाम जिला मुख्यालय सहित घाटी वाले क्षेत्रों में भी अधिक ठंड महसूस हो रही है।