फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather CM Dhami may do an aerial Survey of disaster affected areas tomorrow

Uttarakhand Weather: सीएम धामी ने अधिकारियों से जाने आपदा के हालात, मौसम ठीक रहा तो आज करेंगे हवाई दौरा

Thu, 10 Aug 2023 05:49 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Aug 2023 05:49 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री परिचालन केंद्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather CM Dhami may do an aerial Survey of disaster affected areas tomorrow
आपदा के हालातों की जानकारी लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अचानक सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से नुकसान का जायजा लिया और जिलाधिकारियों को बचाव एवं राहत कार्यों में पूरी तेजी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, मौसम ठीक रहा तो बृहस्पतिवार को वह हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सीएम के मुताबिक, मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री परिचालन केंद्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत सभी सहयोगी एजेंसियों से लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन


कुदरत का कहर: कोटद्वार में दहशत के 16 घंटे...मूसलाधार बारिश से आया सैलाब, खौफ में गुजारी रात, दिखी बस तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन

‘पहले से बचाव की व्यवस्थाएं कर लें जिलाधिकारी’

मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल एवं ऊमधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों से फोन पर अतिवृष्टि और जलभराव की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के लोगों के लिए पहले से सभी समुचित व्यवस्थाएं कर ली जाएं। उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा को निर्देश दिए कि जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए रखें। आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जिलों को जो भी आवश्यकताएं हैं, शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि के कारण सड़क, पेयजल, विद्युत एवं अन्य चीजें बाधित होने की स्थिति में ये सभी व्यवस्थाएं यथाशीघ्र शुरू की जाए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव विनय शंकर पांडेय, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिद्धिम अग्रवाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed