{"_id":"645b23c3c79dea0d6d01cbc5","slug":"uttarakhand-weather-chardham-yatri-will-get-great-relief-weather-will-be-clear-mountains-for-next-three-days-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ
Wed, 10 May 2023 03:08 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 10 May 2023 03:08 PM IST
सार
मौसम के बदले मिजाज ने चारधाम यात्रा में चुनौतियां बढ़ दी थी। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर था। ऐसे में अब मौसम को लेकर राहत देने वाली खबर सामने आई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार के 10 से 12 मई तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन पर अब 24 घंटे कर सकेंगे शिकायत, लिखने के साथ रिकॉर्ड कर भेजने की भी सुविधा
विज्ञापन
जबकि, 13 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में मौसम के साफ रहने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है।
विज्ञापन