फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather After seven years Temperature crosses 38 degrees in April hot winds scorched people

Uttarakhand Weather: सात साल बाद अप्रैल में पारा 38 डिग्री पार, गर्म हवाओं ने झुलसाया, जानें कब से मिलेगी राहत

Sun, 27 Apr 2025 01:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Apr 2025 01:40 PM IST
सार

सात साल पहले के तापमान की बात करें तो 2018 की 26 अप्रैल को यहां का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा था।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather After seven years Temperature crosses 38 degrees in April hot winds scorched people
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

अप्रैल के आखिरी दिनों में पड़ रही प्रचंड गर्मी मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब परेशान कर रही है। शनिवार को तो दून की गर्मी ने सात साल बाद फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। इसके चलते गर्म हवाओं के थपेड़ों ने दिन भर झुलसाए रखा। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 38.4 डिग्री रहा।

विज्ञापन


जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री के साथ सामान्य रहा। इससे पहले बीते साल इसी दिन अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया था। सात साल पहले के तापमान की बात करें तो 2018 की 26 अप्रैल को यहां का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

 
Rishikesh: तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उधर गर्मी में लोगों का तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहर के समय गर्म थपेड़ों से लोग बेहाल रहे, वहीं पशु व पक्षियों को भी गर्मी ने व्याकुल कर दिया है। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों का यही हाल है।

सुबह से ही अधिकतम तापमान बढ़ने लगता है, गर्मी के चलते सुबह दस बजते-बजते धूप इतनी तेज हो जाती है कि लोग घरों से बाहर निकलने में कतराने लगे हैं। तेज धूप के चलते बाजारों, मोहल्लों और गलियों में दोपहर को सन्नाटा पसरने लगा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 29 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। 30 अप्रैल को मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed