फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Voter Chetna Maha Abhiyan BJP will check voter lists in border areas

Uttarakhand: सीमा क्षेत्रों में वोटर लिस्टों की जांच करेगी भाजपा, पार्टी ने अभियान में सभी मोर्चों को झोंका

Mon, 21 Aug 2023 08:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Aug 2023 08:52 PM IST
सार

कार्यशाला में महा अभियान से जुड़े पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे मतदाता सूचियों का बारीकी अध्ययन करें और यदि कोई मतदाता किसी कारण से किसी अन्य जगह चला गया है तो उसका नाम सूची से हटाया जाए।

विज्ञापन
Uttarakhand Voter Chetna Maha Abhiyan BJP will check voter lists in border areas
वोटर चेतना महाअभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा राज्य की सीमा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में मतदाताओं की बढ़ोतरी की जांच करेगी। यदि यह बढ़ोतरी अप्रत्याशित होगी, तो चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की जाएगी। वोटर चेतना महा अभियान के तहत गढ़वाल संभाग की टोली समिति की कार्यशाला में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


कार्यशाला में महा अभियान से जुड़े पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे मतदाता सूचियों का बारीकी अध्ययन करें और यदि कोई मतदाता किसी कारण से किसी अन्य जगह चला गया है तो उसका नाम सूची से हटाया जाए। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों व टोली समिति के सदस्यों को चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची से नाम हटाने और पता बदलवाने से संबंधित फार्म की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन


Uttarakhand: भू धंसाव की चपेट में आए यमकेश्वर ब्लॉक के कई गांव, घर छोड़ने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष रोड स्थित एक होटल में हुई कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया कि महा अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला एक भी युवा मतदाता बनने से नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार नए मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने कहा, वोटर चेतना महाअभियान की समिति घर-घर जाएगी।

विधानसभा वार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्थानीय पार्टी के पदाधिकारी, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष , ब्लॉक प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि जैसे हम भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अपने पक्ष में अधिकाधिक वोटों को प्रभावित करने के लिए कार्य करते हैं।

उसी प्रकार से हमारा काम नया वोट बनाना भी है। महाअभियान के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारियां साझा की।

पार्टी ने अभियान में सभी मोर्चों को झोंका

पार्टी ने वोटर चेतना अभियान के टोली अभियान में युवा मोर्चा , किसान मोर्चा , महिला मोर्चा ,अनुसूचित मोर्चा , अल्पसंख्यक मोर्चा को झोंक दिया है। नए मतदाता को जोड़ने के लिए पार्टी रचनात्मक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। इसका उद्देश्य युवाओं में पहली बार वोट देने के प्रति प्रोत्साहित करना होगा। जागरूकता के इन कार्यक्रमों को कार्यकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed