{"_id":"5a8658364f1c1b9f268ba510","slug":"uttarakhand-village-caught-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देर रात शोलों में बदल गया पूरा गांव, केवल दो घर ही सुरक्षित बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देर रात शोलों में बदल गया पूरा गांव, केवल दो घर ही सुरक्षित बचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
दो सौ से अधिक मवेशी आग की भेंट चढ़ गए
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार की देर करीब डेढ़ बजे उत्तरकाशी का पूरा गांव खाक हो गया। मोरी विकासखंड के सावनी गांव में भीषण आग की चपेट में आकर 25 घर राख हो गए।
विज्ञापन
इस घटना में जहां एक ओर सैकड़ों लोगों के सिर पर से छत छिन गई, वहीं दो सौ से अधिक मवेशी आग की भेंट चढ़ गए।
जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से 200 किलोमीटर दूर सावणी गांव में अधिकांश मकान लकड़ी के थे। ऐसे में आग पर काबू पाना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
बच्चों सहित खेतों की ओर भाग गए ग्रामीण
सुबह तक प्रशासन की टीम गांव में नहीं पहुंच सकी
यह गांव हिमाचल की सीमा से लगा है। गुरुवार की रात गांव में किन्हीं कारणों से एक घर में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि गांव में सिर्फ दो भवन ही सुरक्षित बचे हैं। जैसे-जैसे आग बढ़ती गई ग्रामीण अपने बच्चों सहित खेतों की ओर भाग गए।
दुर्गम इलाके में होने के कारण शुक्रवार की सुबह तक प्रशासन की टीम गांव में नहीं पहुंच सकी।
बताया जा रहा है कि गांव में सिर्फ दो भवन ही सुरक्षित बचे हैं। जैसे-जैसे आग बढ़ती गई ग्रामीण अपने बच्चों सहित खेतों की ओर भाग गए।
दुर्गम इलाके में होने के कारण शुक्रवार की सुबह तक प्रशासन की टीम गांव में नहीं पहुंच सकी।