फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Uttarakhand: Chief Minister Pushkar Singh Dhami PRO reinstated, Congress raised questions

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ बिष्ट बहाल, कांग्रेस ने खनन प्रेमी बताते हुए सवाल उठाए

Sun, 09 Jan 2022 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jan 2022 03:43 PM IST
सार

बागेश्वर में खनन सामग्री के साथ पकड़े गए डंपर को छोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने के मामले में उन्हें हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Uttarakhand Uttarakhand: Chief Minister Pushkar Singh Dhami PRO reinstated, Congress raised questions
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारी नंदन सिंह बिष्ट को बहाल कर दिया गया है। पिछले महीने बागेश्वर में खनन सामग्री के साथ पकड़े गए डंपर को छोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखने के मामले में उन्हें हटा दिया गया था। नंदन सिंह बिष्ट की पुनः बहाली पर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को खनन प्रेमी बताते हुए सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


आचार संहिता लगने से पहले आदेश
राज्य में आचार संहिता लगने से पहले छह जनवरी को शासन की ओर से इसके आदेश कर दिए गए थे। सचिव सचिवालय प्रशासन वीके सुमन के अनुसार इस मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें शिकायत सही नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि बिष्ट की नियुक्ति नए सिरे से की गई है।
विज्ञापन


बीते माह की 11 तारीख को मुख्यमंत्री के पीआरओ नंदन सिंह बिष्ट को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे पहले खनन के मामले में एक डंपर का चालान निरस्त कराने के लिए उनकी तरफ से पुलिस प्रशासन को लिखा गया एक पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसे कांग्रेस ने मुद्दा बनाते हुए यह मामला सदन में भी उठाया था। इसके तत्काल बाद बिष्ट को सस्पेंड कर दिया गया था। अब आचार संहिता लगने से दो दिन पूर्व फिर से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिष्ट की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि खनन प्रिय मुख्यमंत्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें अवैध खनन के कारोबार से कितना प्यार है। अचार संहिता से कुछ समय पूर्व गुपचुप तरीके से की गई यह  बहाली साबित करती है कि भाजपा सरकार किस तरह से भ्रष्टाचार में डूबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed