फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Urban Development Directorate projects will be built in hill style

Uttarakhand: पहाड़ी शैली में बनेंगे शहरी विकास निदेशालय के प्रोजेक्ट, चारधाम निकाय जारी करेंगे हेल्पलाइन नंबर

Tue, 09 May 2023 02:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 May 2023 02:40 PM IST
सार

शहरी विकास निदेशालय के मीटिंग रूम में सोमवार को मंत्री अग्रवाल ने यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी निकायों और विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

विज्ञापन
Uttarakhand: Urban Development Directorate projects will be built in hill style
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में शहरी विकास निदेशालय की ओर से बनने वाले प्रोजेक्ट पहाड़ी शैली में तैयार होंगे। सोमवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने चारधाम यात्रा के मद्देनजर रास्ते में पड़ने वाले सभी निकायों को सफाई और हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए तो सभी होटल, होमस्टे, आश्रम, स्कूल, कॉलेज की पार्किंग को चारधाम यात्रा के दौरान इस्तेमाल करने को कहा।

विज्ञापन


Uttarakhand: डेढ़ साल बाद फिर बहाल हुआ कर्मकार बोर्ड, शासनादेश जारी, श्रमिकों की योजनाओं को मिलेगी गति
विज्ञापन


मंत्री अग्रवाल ने सभी मूलभूत समस्याओं जैसे चारधाम में आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग उपलब्ध कराने, शौचालयों की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट्स, निराश्रित पशुओं के लिए जमीन तलाशकर डीपीआर तैयार करने, श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस वर्ष यात्रा के बहुत अच्छे संचालन की उम्मीद है। बैठक में विभागीय सचिव दीपेंद्र चौधरी, निदेशक नवनीत पांडेय, अपर निदेशक अशोक पांडेय, अधीक्षण अभियंता रवि पांडेय, नगर आयुक्त हरिद्वार दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त ऋषिकेश राहुल गोयल, अधिशासी अधिकारी मुनिकीरेती तनवीर सिंह, तपोवन अनिल पंत, नरेंद्र नगर प्रीतम नेगी, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश रमेश रावत सहित यात्रा मार्ग के निकायों के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।

मंत्री ने दिए ये निर्देश

1- यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले सभी निकाय आवश्यकतानुसार शौचालयों की संख्या, कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएं।
2- निकायों में प्रतिदिन तीन चरणों में सफाई करें। कीटनाशक दवाओं का छिड़काव रोजाना करें।
3- कोई भी यात्री अंधकार में न रहे, इसको देखते हुए सोलर लाइट्स का इंतजाम किया जाए।
4- यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए जल संस्थान के साथ समन्वय बनाएं।
5- वाहन पार्किंग के लिए समीपवर्ती होटल, होम स्टे, आश्रम, महाविद्यालय, स्कूल परिसर का उपयोग करें। विशेष ध्यान रखा जाए कि पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी न हो, ऐसा होने पर कार्रवाई की जाए।
6- यात्रा के लिए सभी निकाय अपना हेल्पलाइन नंबर जारी करें, जिसमें अधिकारी अपना मोबाइल नंबर दें। इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाए।
7- निराश्रित पशुओं के लिए भूमि तलाश कर डीपीआर भेजी जाए।

मंत्री ने बैठक में प्लास्टिक की बोतलें हटवाईं
मंत्री अग्रवाल ने बैठक के दौरान पीने के पानी के लिए रखी गई प्लास्टिक की बोतलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल बैठक से सभी प्लास्टिक की बोतलें हटवा दीं। साथ ही निर्देश दिए कि प्लास्टिक पूरी तरह से बंद करते हुए इसके प्रति जागरूकता भी बढ़ाई जाए। उन्होंने गंगोत्री में गंगा किनारे प्लास्टिक रोकने के लिए अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed