फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: UPPCL SDO and AE including five personnel suspended

हल्द्वानी में करंट से सुवक की मौत पर सरकार सख्त, यूपीसीएल के एसडीओ और एई समेत पांच कर्मी निलंबित

Wed, 30 Sep 2020 11:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Sep 2020 11:13 PM IST
सार

  • उपनल से तैनात एसएसओ को नौकरी से हटाया हटाया
  • हल्द्वानी में करंट से कंपाउंडर की मौत पर कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
Uttarakhand: UPPCL SDO and AE including five personnel suspended
सस्पेंड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश सरकार ने हल्द्वानी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में कंपाउंडर की मौत के मामले में कड़ा रुख दिखाते हुए यूपीसीएल के एसडीओ और सहायक अभियंता समेत पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं, क्षेत्र के एसएसओ को सेवा से हटा दिया गया है, वह उपनल से भर्ती था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मामले में सचिव ऊर्जा को कड़ी कार्रवाई करने को कहा था। इस पर सचिव ऊर्जा राधिका झा ने यूपीसीएल के एमडी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्य अभियंता (वि) रुद्रपुर क्षेत्र एमएल प्रसाद से जांच कराई गई।
विज्ञापन


उनकी रिपोर्ट के आधार पर सचिव ऊर्जा की सिफारिश के बाद प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए हल्द्वानी में तैनात एसडीओ विद्युत वितरण उपखंड (प्रथम), नीरज चंद्र पांडे, सहायक अभियंता (मापक) विद्युत परीक्षण शाला रोहिताषु पांडे, अवर अभियंता मो.शकेब, टीजी -1 लाइन चांद मोहम्मद और लाइनमैन नंदन सिंह भंडारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज पांडे और रोहिताषु पांडे को मुख्य अभियंता (वितरण), उपाकालि हल्द्वानी क्षेत्र, व अन्य तीनों कार्मिकों को कार्यालय अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल उपाकालि हल्द्वानी से संबद्ध (अटैच) किया गया है। जिससे अभिलेखों में छेड़छाड़ व जांच को प्रभावित न किया जा सके। वहीं, उपनल से भर्ती एसएसओ चंदन सिंह नागरकोटी को सेवा ही हटा दिया गया है।    

ये था मामला
टेडी पुलिया हाइडिल गेट बारीखत्ता निवासी कमल रावत (29) पुत्र एमएस रावत मंगल पड़ाव स्थित एक क्लीनिक में कंपाउंडर थे। गत शुक्रवार को कमल साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे कमल जैसे ही वॉक मॉल के पास पहुंचे तभी वहां हाइटेंशन लाइन का तार टूटने से उसकी चपेट में आ गए और करंट से झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


इस प्रकार के संवेदनशील मामलों में संबंधित अभियंताओं को अपने क्षेत्र की विद्युत लाइनों के परीक्षण का कार्य पूरी सतर्कता से करना चाहिए। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed