{"_id":"6ac7ce753434c55aac05cea3","slug":"uttarakhand-upcoming-assembly-session-likely-to-be-held-in-gairsain-cm-and-speaker-discuss-preparations-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर सीएम व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर सीएम व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा
Thu, 08 Oct 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:49 PM IST
सार
सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुलाकात की।
विज्ञापन
सीएम धामी और विधानसभा अध्यक्ष
- फोटो : सूचना विभाग
विस्तार
विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा में सत्र की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों पर चर्चा हुई। विस अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई। उन्होंने नवनिर्मित बस अड्डे व अन्य विकास योजनाओं के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री को कोटद्वार आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
UK Top News: युवक की गोली मारकर हत्या, हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत, अनुराग डोभाल गिरफ्तार, पढ़ें अपडेट
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोटद्वार गढ़वाल के प्रवेश द्वार के रूप में महत्वपूर्ण भौगोलिक एवं प्रशासनिक केंद्र है। क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए कोटद्वार को जिला बनाए जाने से आमजन को प्रशासनिक सुविधाएं और अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी।
विस अध्यक्ष ने कहा, सत्र कब और कहां कराना है, इस पर सरकार को निर्णय लिया है। हमारी तैयारियां गैरसैंण व देहरादून दोनों जगह चल रही है। 30 अक्तूबर से पहले सत्र होना है। गैरसैंण या देहरादून में सत्र कराने के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह से तैयार है।