{"_id":"5e42b78b8ebc3ee5ee52d78e","slug":"uttarakhand-up-cm-yogi-adityanath-father-hospitalised-jolly-grant-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के पिता अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के पिता अस्पताल में भर्ती, चल रहा इलाज
Tue, 11 Feb 2020 07:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:53 PM IST
सार
- डिहाईड्रेशन और बीपी की समस्या के कारण जौलीग्रांट अस्पताल में किया गया था भर्ती
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत में सुधार हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें दो-तीन दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती नौ फरवरी को डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया
डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबधी जरूरी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी हालत में सुधार आ रहा है। इसको देखते हुए दो-तीन दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। यमकेश्वर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेणु बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनकी हालत में सुधार आ रहा है। इसको देखते हुए दो-तीन दिनों में उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। यमकेश्वर की पूर्व ब्लॉक प्रमुख रेणु बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी।