फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand uday mahotsav 2017 by amar ujala start from november 01

उत्तराखंड: पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ राज्य स्थापना का जश्न, बॉलीवुड सितारे भी मचाएंगे धमाल

Wed, 01 Nov 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Nov 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand uday mahotsav 2017  by amar ujala start from november 01

प्रदेशभर में बुधवार से उत्तराखंड राज्य स्थापना के जश्न की धूम शुरू हो गया। टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में बुधवार सुबह राज्य की सुख-समृद्धि के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रात को सहारनपुर चौक स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में 1100 दीयों के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य स्थापना के अवसर पर प्रदेशभर में एक से नौ नवंबर तक अलग-अलग स्थानों विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मुख्य आयोजन बॉलीवुड नाइट नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में होगा। इस दौरान बॉलीवुड नाइट में बलूनी क्लासेस की ओर से 18 फीट का केक काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि राज्य स्थापना के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करने के साथ राज्य की खुशहाली के लिए यज्ञ किया गया।

आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान राज्य आंदोलनकारी व अन्य लोग जनगीत और मांगलगीत गाकर उत्तराखंड उदय महोत्सव का शुभारंभ किया।

बालीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल

uttarakhand uday mahotsav 2017  by amar ujala start from november 01

इस मौके पर पारंपरिक परिधानों में महिलाएं मांगलगीत गाकर राज्य की खुशहाली की कामना की। पृथ्वीनाथ मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि शाम को मंदिर में विशेष आरती होगी। इसके बाद मंदिर परिसर और सहारनपुर चौक में 1100 दीये जलाकर उत्तराखंड उदय की खुशी मनाई जाएगी।

इसके बाद नौ नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर केक काटकर राज्य स्थापना का जश्न मनाया जाएगा। इसके अलावा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सफाई अभियान समेत कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।    
बालीवुड कलाकार मचाएंगे धमाल
परेड ग्राउंड में नौ नवंबर को आयोजित होने वाली बालीवुड नाइट में कैलाश खेर, नेहा खंकरियाल, सोनिया आनंद और गायक वसीम खान दर्शकों से रुबरू होंगे। ये कलाकार अपने हुनर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस दौरान कैलाश खेर समेत कई विभूतियों को ‘उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

चार और नौ नवंबर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान बलूनी क्लासेस की ओर से 18वें जन्मदिन पर 18 फीट का केक भी काटा जाएगा। कार्यक्रम में एंट्री केवल पास के जरिये मिलेगी। यह पास एक नवंबर के बाद अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed