फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand uday 2018 will start from maa nanda jagran

उत्तराखंड उदय 2018: मां नंदा के जागरों संग होगा उत्तराखंड उदय का आगाज

Mon, 05 Nov 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand uday 2018 will start from maa nanda jagran
बसंती बिष्ट - फोटो : AmarUjala

नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले तृतीय उत्तराखंड उदय सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग आगाज मां नंदा के आह्वान के साथ होगा। पद्मश्री बसंती बिष्ट मां नंदा के जागरों की प्रस्तुति देकर भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी, जिसके बाद प्रदेश के कई बड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 

विज्ञापन


अमर उजाला और इनेबल कनेक्ट कंसल्टिंग (ईसीसी) की ओर से नौ नवंबर को राजधानी के पवेलियन मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बलूनी क्लासेस की ओर से 19 फीट का केक काटा जाएगा। ईसीसी के निदेशक शिवराज सिंह राणा ने बताया कि मां नंदा के जागरों के साथ रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसके बाद जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, स्वर कोकिला मीना राणा, रेखा धस्माना उनियाल, किशन महिपाल, संगीता ढौंडियाल, रजनीकांत सेमवाल, अमित सागर, सोनिया आनंद रावत और सनी दयाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद (घन्ना भाई) कार्यक्रम के दौरान अपने चुटकुलों के माध्यम से दर्शकों को लोटपोट करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी वेशभूषा में फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। इसमें कोई भी दर्शक हिस्सा ले सकता है। पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों पहनकर पहुंचने वाले दर्शकों को ही रैंप वॉक करने का मौका मिलेगा। फैशन शो में महिला, पुरुष और बच्चों की तीन कैटेगरी होगी। प्रत्येक कैटेगरी में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले दर्शकों को सम्मानित किया जाएगा। फैशन शो के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभूतियों को मिलेगा सम्मान
कार्यक्रम के दौरान नौ अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य के विकास में योगदान देने वाली विभूतियों को उत्तराखंड उदय सम्मान से सम्मानित भी किया जाएगा। शिवराज राणा ने बताया कि शिक्षा, लोक रंगमंच, स्वरोजगार, उद्योग, समाजसेवा, पर्यावरण, साहित्य, खेल और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली विभूतियों को उत्तराखंड उदय सम्मान प्रदान किए जाएंगे। उसके अलावा एक विभूति को उत्तराखंड रत्न सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed